फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खुशी बनीं मिस फ्रेशर व नैंसी मिस इंटेलिजेंट

Sun, 14 Sep 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान उपस्थित प्राध्यापक व विद्यार्थी।
विज्ञापन
पानीपत। चौधरी देवीलाल मेमोरियल कन्या पीजी महाविद्यालय सिवाह में नवागंतुक छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज इंचार्ज डॉक्टर सुमन लता और स्टाफ ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बीए प्रथम वर्ष से खुशी मिस फ्रेशर, बीकॉम प्रथम वर्ष से नैंसी मिस इंटेलिजेंट, एमए प्रथम वर्ष से अंशु मिस पर्सनालिटी, एमए राजनीतिक शास्त्र से स्नेहा ऑल राउंडर चुनी गई। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका असिस्टेंट प्रोफेसर रितु, असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू, असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योति ने निभाए। विजेता छात्राओं को मुकुट पहनकर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज इंचार्ज डॉक्टर सुमन लता ने विजेता छात्राओं को शुभकामना दी। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर पूनम, प्रियंका, रीना , पूनम, मनीषा, किरण, अनु, नीति, नीतू , मनीषा, रेनू , उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें