फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंबाला-दिल्ली लाइन पर राजनगर फाटक के पास मंगवार रात करीब आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से ऑटो चालक सोनू (38) की मौत हो गई।
विज्ञापन

जीआरपी एसआई कर्मबीर ने बताया कि राजनगर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना जीआरपी टीम को मिली थी। टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त किशनपुरा के सोनू (38) के रूप में हुई। सोनू ऑटो चलाता था और दो बच्चों का पिता था। सोनू रेल लाइन पार कर रहा था और ट्रेन की चपेट में आ गया। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें