फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑटो चालक पर डंडों से हमला, वीडियो वायरल तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड की सर्विस लेन पर गुरुद्वारे के पास के शुक्रवार सुबह 11 बजे कुछ युवकों ने एक ऑटो चालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि टेंपो में तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचा। कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। वहां से भागकर वह पुल के समीप खड़ी पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें चौकी में जाने के लिए कहा। तभी युवक फिर से टेंपो के पास पहुंचे और पुलिस के सामने उसके भाई को लाठी-डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि युवक जाते-जाते कह रहे थे कि आगे से तुमको टेंपो नहीं चलाने देंगे। चौकी इंचार्ज जितेंद्र आंतिल ने बताया कि शुक्रवार सुबह के समय की घटना है। पीड़ित पप्पू ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दी है। पप्पू की शिकायत पर आरोपियों गौरव, दीपक, सिलू और रोकी उर्फ रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें