फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस : सड़क पर रोका फिर लूट लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में लूटपाट और स्नैचिंग की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं। बदमाशों ने दुस्साहस दिखाकर पीड़ितों को पहले सड़क पर रोका और फिर उनके साथ मारपीट कर लूटपाट कर ली। पहली वारदात में शुक्रवार रात दोस्त को छोड़कर घर लौट रहे दो भाइयों को बदमाशों ने मिलकर मारपीट कर लूट लिया। इसी प्रकार फैक्टरी से घर लौट रहे युवक के साथ भी लूट हो गई। उधर, पानीपत से काम खत्म कर लौट रही महिला का फोन छिन गया। तीनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस नं. 1
मतलौडा। गांव सींक-पाथरी रास्ते में नहर किनारे पांच बदमाशों ने दिनदहाड़े कार के आगे आकर उसे रुकवाया और बेटे से मारपीट कर मां से चेन लूट ले गए। पीड़ितों ने उरलाना चौकी पुलिस को शिकायत दी है।गांव वैसरी निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां मुन्नी देवी और बहन सीमा के साथ कार से गांव अहट से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। गांव सींक पाथरी रास्ते में नहर किनारे पांच अज्ञात बदमाशों ने जबरदस्ती रास्ते में खड़े होकर कार को रुकवाया और उसके साथ मारपीट की और मां के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित रोहित ने पुलिस को बताया कि इनमें से एक लुटेरे को उसने कई बार फेसबुक पर देखा है। वह गांव छिछड़ाना का का रहने वाला है।
केस नं. 2
गांव आसन कला निवासी संजय ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता है। नौ जुलाई की रात करीब नौ बजे बाइक से भाई निरंजन के साथ दोस्त संदीप को कुलदीप नगर छोड़ने के लिए गया। उसे छोड़कर घर लौटते समय गांव सौदापुर के पास गुरु गोरखनाथ गोशाला के पास सड़क पर तीन युवक मिले। उन्होंने पहले उन्हें रुकवाया और रुकते ही मारपीट शुरू कर दी। फिर इशारा कर चार-पांच युवकों को और बुला लिया। सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने सिर पर सरिये से भी हमला किया। आरोपियों ने मोबाइल और उससे तीन हजार रुपये छीन लिए। फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया और पुलिस को शिकायत दी। संजय ने बताया कि उन्हें शक है कि छोटू और भोलू निवासी सौदापुर ने मिलकर उन पर हमला किया और लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

केस नं. 3
सैनी कॉलोनी निवासी अंकित ने बताया कि नौ जुलाई को रात साढ़े 10 बजे वह अपनी फैक्टरी से अपने घर के लिए निकला था। जब वह शमशान घाट के पास पहुंचा तो दो से तीन युवक प्लेटिना बाइक पर सवार मिले। उन्होंने उसे नूरवाला का रास्ता पूछा। वह रास्ता बताने लगा तभी दूसरे युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसका मोबाइल फोन और 13800 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। शहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
केस नं. 4
सेक्टर छह निवासी सरोज शर्मा पत्नी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि वह शनिवार को दोपहर 12 बजे निजी काम से पानीपत गई थी। घर लौटते समय जब वह सेक्टर छह के पास पहुंची तो एक युवक बाइक पर सवार होकर आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर ले गया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें