माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। इसराना के एक गांव की एक महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया तो उसकी नाक चाकू से काट दी। महिला को पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया है। आरोप हैं कि पुलिस शिकायत पर कार्रवाई के बजाय नाक पर चोट लगने की बात कहती रही। वारदात 25 अगस्त को घटित हुई। अब पुलिस ने चार दिन बाद शुक्रवार को दुष्कर्म के प्रयास और हमला करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
महिला ने थाना इसराना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करती है। वह 25 दिसंबर को फैक्टरी से घर जा रही थी। इस दौरान गांव के एक लड़के ने उसे लिफ्ट दी। वह उसे गांव के बजाय दूसरी जगह पर ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी नाक पर चाकू मार दिया। उसके चिल्लाने पर कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक भेज दिया। महिला की हालात नाजुक बनी हुई है। महिला ने पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।
वर्जन :
पुलिस ने महिला की शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। अब बयान दर्ज कर दुष्कर्म के प्रयास और चोट मारने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में विशेषज्ञ की राय पर जरूरत के अनुसार धारा जोड़ेगी।
महिपाल, प्रभारी, थाना पुलिस इसराना।