फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजयुमो जिलाध्यक्ष के बेटे का स्कूल के पास से अपहरण का प्रयास, साथ पढ़ने वाले छात्रों ने कार में खींचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार के बेटे का शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित एक स्कूल के बाहर से अपहरण करने का प्रयास किया। सुमित के बेटे स्कूल की 10वीं में पढ़ते हैं। परिजनों ने दो इसी स्कूल के छात्रों और उनके दो अन्य साथियों पर अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनको क्रेटा कार में खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हुई तो आरोपी वहां से भाग गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सैनी कॉलोनी के सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मॉडल टाउन के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता है। वह शुक्रवार को स्कूल आया था। उसी के स्कूल के दो छात्रों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उनका अपहरण करने का प्रयास किया। मारपीट कर आरोपियों ने उसे क्रेटा मार में खींचने का प्रयास किया। जब छात्र ने शोर मचाया तो वहां पर पीटीआई शिक्षक पहुंच गए और उनको छुड़ाया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर आरोपी छात्र व युवक कार और मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। छात्र के पिता ने तुंरत ही थाने में पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने कब्जे में ली है।मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें