फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दूध आपूर्ति के विवाद में लाठी-डंडों, रॉड से हमला

Tue, 21 Jul 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र के कृष्ण नगर कॉलोनी में दूध आपूर्ति के लिए दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर हथियारों से हमला कर दिया। इससे डेयरी संचालक व परिजन घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

विकास नगर के सुरेश ने तहसील कैंप थाने में दी शिकायत में बताया कि उनकी दूध की डेयरी है। उनके बेटे सुनील व अनिल कृष्ण नगर कॉलोनी में घरों में दूध की सप्लाई करते हैं। जहां पर महिपाल भी कॉलोनी में दूध की सप्लाई करता है। वह बार-बार उन्हें दूध की सप्लाई करने से रोकता है। शनिवार को महिपाल ने सुनील को सप्लाई करने पर धमकी दी थी।
रविवार को जब सुनील व अनिल दूध सप्लाई के लिए पहुंचे तो महिपाल ने काला व चार-पांच अज्ञात के साथ मिलकर बाइक रोक ली। सुनील ने फोन पर इसकी जानकारी दी तो वह वह अपनी पत्नी और पोते गौरव के साथ कृष्ण नगर पहुंचा। जहां पर महिपाल और साथियों ने उन पर हथियारों से हमला कर दिया। लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से वार किए।
विज्ञापन

उसी समय कॉलोनी में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है। अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें