फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रंजिश में धारदार हथियार से हमला, एक की हालत गंभीर

Wed, 17 Sep 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। झगड़े की रंजिश में 8-10 हमलावरों ने एक युवक सूरज पर पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए आए सूरज के पिता के पेट में चाकू से वार कर दिया। जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया है। परिजनों ने सूरज की शिकायत पर नौ आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसराना के सूरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फलों की रेहड़ी लगाता है। रविवार को वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में विनय उर्फ बीनू का किसी से झगड़ा हो रहा था। आवाज सुनकर वह भी वहां चले गए। जिस पर विजय ने उनका गिरेवान पकड़ कर कहा कि बीच में क्यों आया है। इसके बाद वह घर चला आया। कुछ देर बाद पता चला कि झगड़े में किसी को चोट लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सुनकर वह देखने के लिए अस्पताल पहुंच गया। जहां विनय, आकाश और नीरज ने उन पर हमला कर दिया। आवाज सुनकर उनके पिता कृष्ण भी मौके पर पहुंच गए तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चाकू लगने से उनके पिता घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विनय उर्फ बीनू, आकश, नीरज, गौतम, बलवान, खुशीराम समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें