फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कम दाम पर शराब नहीं देने पर हमला 200 बोतलें तोड़ीं, 40 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
भंडारी गांव में शराब के ठेके में टूटी पड़ी बोतल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा (पानीपत)। मतलौडा थाना क्षेत्र के भंडारी गांव स्थित शराब के ठेके पर मंगलवार रात करीब नौ बजे 10 से 12 हथियारबंद आरोपियों ने हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। शिकायत के आधार पर मतलौडा थाना पुलिस ने इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायत में आरोप है कि शराब कम दाम पर न मिलने और पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने गंडासियों तथा लाठी-डंडों से ठेके में रखी करीब 200 शराब की बोतलें तोड़ दीं। इस दौरान सेल्समैन के साथ मारपीट की गई और गल्ले से करीब 40 हजार रुपये की नकदी तथा महंगी शराब की बोतलें भी ले गए।
विज्ञापन

आदियाना गांव निवासी ठेकेदार जसबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भंडारी गांव स्थित शराब के ठेके पर जसविंद्र सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। मंगलवार रात करीब नौ बजे दो युवक शराब खरीदने पहुंचे। उन्होंने शराब की बोतल का दाम कम करने की मांग की। सेल्समैन ने 50 रुपये की छूट दे दी, लेकिन दोनों युवक इससे भी कम कीमत पर शराब देने की जिद करने लगे। मना करने पर उन्होंने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया।
शिकायत के अनुसार, अमन और विवेक अपने 10-12 साथियों के साथ हथियार लेकर ठेके पर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोपियों ने ठेके में रखी करीब 200 शराब की बोतलें तोड़ दीं। सेल्समैन जसविंद्र पर गंडासी से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद गल्ले से करीब 40 हजार रुपये की नकदी और महंगी शराब की बोतलें लेकर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दोनों पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश भी एक कारण हो सकती है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। ठेके पर कहासुनी के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


ठेके और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। मुख्य आरोपी और उसके साथियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
-राजेश कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस मतलौडा।

भंडारी गांव में शराब के ठेके में टूटी पड़ी बोतल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें