फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नोहरा बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

Fri, 26 Jun 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच विवेक। कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थर्मल। नोहरा बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 10 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 13 जून को फतेहाबाद में आयोजित की गई थी। कोच विवेक की देखरेख में खिलाड़ी बॉक्सिंग का लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने जिला और राज्य स्तर पर 20 पदक अपने नाम किए हैं।
कोच विवेक ने बताया कि उनकी एकेडमी के खिलाड़ियों ने जिला और राज्य स्तर पर 20 पदक जीते हैं। उनके पास एकेडमी में 30 से 40 खिलाड़ी रोजाना अभ्यास के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही फतेहाबाद जिले में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 10 पदक जीतकर नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि वह सुबह-शाम एकेडमी में पहुंचकर खिलाड़ियों को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शौर्य ने रजत पदक, गोविंद रजत पदक, यश रजत पदक, मनदीप कांस्य पदक, विराज कांस्य पदक, मयंक कांस्य पदक, अंश कांस्य पदक, आशु कांस्य पदक, मनप्रीत सिंह कांस्य पदक और वीर सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें