आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित आर्यवीर दल शिविर में अपनी कला का प्रदर्शन करते विद्यार
पानीपत। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय सार्वदेशिक आर्यवीर दल शिविर के चौथे दिन वीरवार को शिक्षक शिवम ने बच्चों को दंड-बैठक, व्यायाम और कमांडो कोर्स का प्रशिक्षण देकर उनके शारीरिक विकास को प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योगपति व समाजसेवी महेंद्र मनोचा द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य वक्ता आचार्य राजकुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कहा कि वर्तमान समय में देश को महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों व आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।
मुख्यातिथि महेंद्र मनोचा ने कहा कि आर्यवीर दल की शाखाओं से जुड़े बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर होता है और उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्य मनीष व शिविर व्यवस्था प्रभारी प्रवीण वर्मा ने बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के प्रधान भारत भूषण, मैनेजर अजय गोयल, कोषाध्यक्ष वरुण खुराना, राजेश आर्य मंडलपति, सुनील बतरा मंडल सचिव, अशोक अरोड़ा, तीर्थराम, सुरेश आर्य, हरीश वर्मा, शिवम वर्मा व कुशाल सहगल मौजूद रहे।