फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आशा वर्करों ने प्रमाद विज के कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये निर्धारित करने समेत कई मांगों के समर्थन में आशा वर्कर्स यूनियन ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैंकड़ों आशा वर्करों ने विधायक प्रमोद विज के कार्यालय का घेराव कर मांग पत्र सौंपा। शहर में जुलूस निकाल कर मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग उठाई।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, आशा वर्कर्स यूनियन की जिला सचिव सविता, कार्यकारी प्रधान नन्ही, कोषाध्यक्ष सुशीला, प्रधान पिंकी, पूर्व प्रधान सुमन शर्मा, उप प्रधान सुमन भारत नगर ने किया। आशा वर्करों की राज्यव्यापी हड़ताल का समर्थन अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव राज्यपाल, एटक मजदूर यूनियन के राज्य उपप्रधान कामरेड दरियाव सिंह कश्यप, सीटू जिला सचिव जय भगवान ने किया। उन्होंने सरकार से तुरंत आशाओं की मांग पूरी करने की आवाज उठाई।
उन्होंने मानदेय में वृद्धि करने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये निर्धारित कर उन्हें पक्के कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय और प्रोत्साहन राशि को महंगाई भत्ते से जोड़ने और रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष निर्धारित करने आदि की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें