फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आशा कार्यकर्ता ने प्रदर्शन कर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में प्रदर्शन करती आशा वर्कर्स। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। आशा वर्कर्स यूनियन ने सोमवार को हड़ताल पर जिला नागरिक अस्पताल में प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाया। यूनियन ने सीएमओ के माध्यम से मिशन निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। सीएमओ ने उनका मांगपत्र निदेशक को पहुंचाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

यूनियन प्रधान बंटी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता सोमवार को हड़ताल पर रहीं। गीता कॉलोनी के सीटू कार्यालय से जिला नागरिक अस्पताल तक प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा को लागू किया जाए। वर्ष 2023 में सात अगस्त से 19 अक्तूबर तक चली हड़ताल के दौरान तय मानदेय की कटौती और इंसेंटिव की कटौती को तुरंत बहाल किया जाए। एचबीवाईसी का मानदेय पर विजिट के हिसाब से दिया जाए। हाई रिस्क एएनसी, आरोग्य मंदिर, टीवी सर्वे, कुष्ठ रोग का पैसा पूरे प्रदेश में लागू किया जाए। सभी आशाओं को मानदेय भुगतान की स्लिप दी जाए।
आशाओं के ऑनलाइन मानक में सुधार कर ऑफलाइन परफॉर्म को खत्म किया जाए।जेएसवाई की डिलीवरी के मानदेय आशा को बिना किसी शर्त के दिए जाएं और दूसरे जिले में होने वाली डिलीवरी परिवार नियोजन केस का मानदेय भी आशाओं को दिलवाया जाए। नियमित टीकाकरण का प्रति आशा प्रति सेशन मानदेय को सभी जिलों में लागू करने का पत्र दोबारा जारी करते हुए पूरे प्रदेश में लागू करवाया जाए। आशा गाइडलाइन के अनुसार एक से 10 तारीख के बीच आशाओं की मासिक बैठक की तिथि तय की जाए ताकि आशा से संबंधित सभी कार्य समय पर हो सके। आशा वर्कर की सहमति से आशा वर्कर का क्षेत्र बदला जाए और स्थान खाली होने पर ट्रांसफर का प्रावधान किया जाए। टीबी का इन्सेन्टिव भी आशा पे-ऐप के माध्यम से दिए जाए और टीबी के केस ऑन लाइन न होने की स्थिति में भी आशा के पैसे न काटे जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें