फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हवा कम होते ही अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री पहुंचा, कल से तीन दिन बारिश के आसार

Thu, 28 May 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नौतपा के तीसरे दिन बुधवार को हवा की गति कम होते ही अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार से तीन दिन बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

नौतपा में बुधवार को सुबह नौ बजे ही तेज धूप शुरू हो गई। दिन के समय हवा की गति 23 किलोमीटर प्रतिघंटे से घटकर नौ किलोमीटर प्रतिघंटे पर आ गई। इसके बाद धूप ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर 12 से सायं चार बजे तक घरों से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को हेलमेट के आगे चेहरे पर कपड़ा बांधकर चलना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डाॅ. राजबीर गर्ग ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। जिले में शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे बारिश की संभावना बढ़ गई है। इसके बाद तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

बुधवार 44/29
वीरवार 41/26
शुक्रवार 36/24
शनिवार 33/24
रविवार 33/25
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें