फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जल स्तर घटते ही ग्रामीणों का पैदल आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। यमुना में अब जलस्तर कम होने से आसपास बसे लोग अब नदी के रास्ते आवागमन करने लगे हैं जबकि बहती नदी में उनका आवागमन प्रभावित रहता है। यमुना नदी के अंदर टापू पर बसे गावं रहीमपुर खेड़ी में आने-जाने का रास्ता नदी के पानी के अंदर से जाता है।
विज्ञापन

अब नदी का जल स्तर कम हो जाने पर महिलाएं नदी के अंदर से आने-जाने लगी हैं। पहले नदी में पानी अधिक चलते रहने से महिलाएं और बच्चे गांव में रहते थे लेकिन अब जलस्तर कम होने पर महिलाएं भी आसानी से ही नदी के अंदर से आने जाने लगी है। दो-तीन महीने नदी का जल स्तर कम हो जाने से वे गांव से शहर व बाजार में सामान आदि खरीदने जाती हैं।
फिर बरसात और मानसून तक कई महीने गांव के चारों ओर पानी चलते रहने से उनका गांव अन्य गांव, ब्लाक, शहर से कट जाता है। नदी को इंजन बोट मशीन आदि लगाए जाने पर ही आना-जाना पड़ता है। अब जल स्तर कम होने पर यमुना के अंदर से पैदल भी निकलने लगे हैं।
विज्ञापन

सर्दी के चलते यमुना नदी के पास विदेशी पक्षी भी आने लगे हैं। यमुना नदी के पास बने मंदिर के पुजारी रामेश्वरदास ने बताया कि मौसम में चल रहे बदलाव व सर्दी के चलते नदी के आसपास नई-नई तरह के विदेशी पक्षी दिखाई देते हैं। उन्हें नदी किनारे बैठे देख मन काफी प्रसन्न हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें