फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: थाली सजावट और रंगोली में आर्यभट्ट सदन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को थाली सजावट व रंगोली निर्माण अंतरसदनीय प्रतियोगिता कराई गई। इसमें आर्यभट्ट सदन ने प्रथम और कलाम सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने दीपावली थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं और पारंपरिक तरीके से थालियों को सजाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। रंगों, दीपों और फूलों से सजी कलाकृतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने विजेता विद्यार्थियों सहित सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा निखारने के साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ती हैं।
11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें