फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क पर डिवाइडर की लड़ाई, निर्माण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पॉश क्षेत्र मॉडल टाउन में डिवाइडर बनाने की लड़ाई अब सड़क पर आ गई है। स्थानीय लोगों ने सामने आकर शनिवार को इसका निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने शहरी विधायक प्रमोद विज पर सुनवाई न करने के आरोप लगाए और इस मामले को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सामने रखने का फैसला लिया। स्थानीय लोगों ने इसको लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। लोगों ने निवर्तमान पार्षद लोकेश नांगरू को भी मौके पर बुलाया। उन्होंने स्थानीय लोगों की बातों का समर्थन किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इसी सड़क के डिवाइडर को लेकर शुक्रवार को जिला सचिवालय में शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा की उपस्थिति में निवर्तमान पार्षद लोकेश नांंगरू और शहरी विधायक प्रमोद विज आमने-सामने हो गए थे। नांगरू कॉलोनी के बीच में डिवाइडर को गलत तो विधायक प्रमोद विज इसको ड्रीम प्रोजेक्ट बताया था।
मॉडल टाउन स्थित पुराना गैस गोदाम रोड निवासी शनिवार को सड़क पर डिवाइडर बनाने के विरोध में आ गए। उन्होंने डिवाइडर के स्थान पर पहुंचकर विरोध प्रकट किया। वार्ड के निवर्तमान पार्षद लोकेश नांगरू को सबके बीच बुलाया। हरीश मुटनेजा, रविंद्र टंडन, एडवोकेट अनिल छौक्कर और गौरव छोकरा ने कहा कि मॉडल टाउन में विदेशी कल्चर को देखकर सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जा रहा है, जबकि यहां की स्थिति उसके विपरीत है। सड़क के बीच में करीब पांच फीट का डिवाइडर बनाया जा रहा है। अभी खुली सड़क पर ही जाम की स्थिति बनी रहती है तो डिवाइडर बनने के बाद यह और भी खतरनाक हो जाएगा। इस सड़क पर दो अस्पताल व एक स्कूल है। लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्हाेंने कहा कि शहरी विधायक प्रमोद विज को डिवाइडर न बनाने की मांग की थी। वे इसके बाद शुक्रवार को सरकारी विश्राम गृह में शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा से भी मिले थे। उनकी मांगाें को अनसुना कर दिया गया। वे अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिलकर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन


बॉक्स

निगम अधिकारियों को कह रुकवाया काम
निवर्तमान पार्षद लोकेश नांगरू ने स्थानीय लोगों की बातों को सुना और नगर निगम अधिकारियों को बुलाया। एक्सईएन प्रदीप कल्याण और जेई अजय छौक्कर सड़क और डिवाइजर का निर्माण प्रोजेक्ट की ड्राइंग के आधार पर बनने की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने शाम के समय ठेकेदार को डिवाइडर का निर्माण कार्य बंद करने की कही। उन्होंने कहा कि ठेकेदार सड़क निर्माण कार्य करता रहे। स्थानीय लोगों के विरोध के चलते ठेकेदार और मजदूर काम बंद कर चले गए।

बॉक्स
ईंट और सीमेंट के बेस पर डिवाइडर
स्थानीय लोगाें ने कहा कि डिवाइडर पर पौधे लगाने की बात कही जा रही है, जबकि यहां इसके धरातल को ईंट और सीमेंट से पक्का कर दिया गया है। ऐसे में पौधे नहीं लग पाएंगे। ठेकेदार पौधे लगाने के लिए बाद में गड्ढा बनाने की दलील दे रहा है। ऐसे में पौधों का विकास पूरा नहीं हो पाएगा। इस स्थिति में असंध रोड की स्थिति डिवाइडर से भी बुरी हो जाएगी। असंध रोड पर डिवाइडर के चलते भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।



वर्जन :
मॉडल टाउन में सड़क और डिवाइडर ड्राइंग के आधार पर बनाया जा रहा है। शनिवार को कुछ लोगों ने डिवाइडर बनाने से मना किया है। वे अपनी बात निगम आयुक्त या उपायुक्त के सामने रख सकते हैं। लोगों के विरोध के चलते ठेकेदार के मजदूर काम छोड़कर चले गए। स्थानीय लोगों से बात कर डिवाइडर का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें