फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेडक्रॉस शिविर में आर्य कॉलेज ने जीता प्रथम पुरस्कार

Thu, 06 Nov 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
आर्य कॉलेज में राष्ट्रीय यूथ रेडक्रॉस ​शिविर में समूह गायन में जीतकर आए वॉलंटियर का स्वागत करते
विज्ञापन

विज्ञापन

पानीपत। आर्य कॉलेज की यूथ रेडक्रॉस इकाई के स्वयंसेवकों ने राष्ट्र स्तरीय शिविर में शानदार प्रदर्शन करते हुए समूह गायन में प्रथम पुरस्कार जीतकर कॉलेज के साथ-साथ जिले व राज्य का भी नाम रोशन किया। शिविर का आयोजन मध्य प्रदेश के उज्जैन में 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक किया गया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता स्वयंसेवकों का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। कॉलेज की यूथ रेडक्रॉस इकाई के प्रभारी डॉ. विजय सिंह, डॉ. संदीप कुमार व प्राध्यापिका खुशबू वर्मा को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ. जगदीश ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक यूथ रेडक्रॉस के राष्ट्र स्तरीय लड़कों के शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आर्य कॉलेज की रेडक्रॉस इकाई के चार स्वयंसेवकों ने शिरकत करते हुए समूह गायन में प्रथम स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें