फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण नांदल बने सरपंच

Mon, 11 Jan 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डाहर में दो बार की सरपंच और हजंका की इसराना विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा की उम्मीदवार रही शांति देवी की पंचायती चुनाव में करारी शिकस्त हुई है।
विज्ञापन


चौधर के चुनाव में अरुण उर्फ पिंकू नांदल को जीत मिली। अरुण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयपाल नांदल को 2020 वोटों से हराया। अरुण की जीत से ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से अरुण नांदल का स्वागत किया।

गांव डाहर में कशमकश भरे चुनाव का परिणाम आते ही कईयों के चेहरे पर खुशी दिखी तो कईयों के  चेहरे गम में डूबे हुए नजर आए।

पानीपत जिले की सबसे अमीर पंचायत का चौधरी बनने के लिए दस उम्मीदवार मैदान में थे। चौधर के चुनाव में अरुण नांदल,जयपाल नांदल, सुरजभान (शांति देवी का लड़का) और शीला देवी की टक्कर मानी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां गांव का एक खेमा अरुण को विजयी बता रहा था, वहीं जयपाल नांदल को भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता था।

ऐसे में अरुण और जयपाल के लिए दो बार की सरपंच शांति देवी के बेटे सुरजभान को हराना आसान नहीं था। ग्रामीणों का दिल जीतने में अरूण नांदल कामयाब रहे।

अरूण नांदल ने पांच हजार से अधिक वोटों वाले गांव में जयपाल नांदल को 1210 वोटों से हरा दिया। अरुण उर्फ पिंकू नांनल को 2020 मत मिले। जयपाल नांदल को 810 मत मिले। तीसरे नंबर से शीला देवी 340 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं गांव की निवर्तमान सरपंच शांति देवी के बेटे सुरजभान चुनाव में 277 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें