फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत चार युवकों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बापौली के पास सड़क पर नशे में धुत चार युवकों द्वारा गाली गलौच कर हुड़दंग मचाने के आरोप में बापौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। बापौली के पास सड़क पर ईएचसी कप्तान, ईएचसी बिजेंद्र गोयला रोड बापौली सड़क पर गश्त पर थे। तभी 4 लड़के शराब के नशे में आपस में गुत्थम-गुत्था हो रहे थे और नशे की हालत में सरेआम सड़क पर गाली गलौच कर रहे थे। पुलिस टीम ने चारों लड़कों के नाम पता पूछे तो उन्होंने अपने नाम दीपक निवासी खोजकीपुर, संदीप निवासी संजौली, सुमित निवासी सालवन असंध और अनिकेत निवासी अधमी बताया। जिस पर बापौली थाना पुलिस ने चारों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें