फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगना को वॉकीटॉकी देने वाला दीपक चार दिन और पैराडाइज स्कूल का मालिक दो दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
9 और 10 जनवरी को समालखा के पैराडाइज स्कूल से लीक हुई ग्राम सचिव परीक्षा मामले में पुलिस अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वीरवार को गिरफ्त में आए दिल्ली के उत्तम नगर के दीपक और पैराडाइज स्कूल के प्रिंसिपल देशबंधु को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने यहां पर कोर्ट में अपना पक्ष रखा और दीपक को चार दिन के रिमांड पर जबकि प्रिंसिपल को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। इन दोनों से रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस अब भी उन परीक्षार्थियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जिन्होंने अंसर सीट मिलने के बाद पेपर कर दिया था। जिन परीक्षार्थियों ने लाखों रुपये में परीक्षा की डील की थी। अब भी इस मामले में 12 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पानीपत और हिसार पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में अब तक यह सामने आया है दिल्ली निवासी दीपक पूरे मामले के मास्टर माइंड नरेश, रोहतक के दीपक और पुष्पेंद्र के संपर्क में था। दीपक ने करोलबाग दिल्ली से वॉकीटॉकी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदकर पुष्पेंद्र को दिए थे। ये उपकरण अत्याधुनिक थे। पुलिस ने पैराडाइज स्कूल के प्रिंसिपल देशबंधु को भी मामले में शामिल पाया है। देशबंधु ने ही स्कूल के मालिक जगदीप के कहने पर गांव सिवाह के राजेश का चपरासी का आईडी कार्ड बनाया था, ताकि राजेश परीक्षा केंद्र में पानी या चाय देने के बहाने जा सके और पेपर को लीक कर सके। प्रिंसिपल देशबंधु को इस मामले की पूर्ण जानकारी थी। वह स्कूल मालिक जगदीप के निर्देशों पर काम कर रहा था। इस मामले में प्रिंसिपल ने सरगनाओं की मदद भी की है।
इस मामले में अभी 6 परीक्षार्थी समेत 12 आरोपी और होंगे गिरफ्तार
पुलिस अब तक इस मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उन छह परीक्षार्थियों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है जिन्होंने 9 जनवरी को आंसर सीट मिलने के बाद पेपर कर दिया था। उन्होंने सरगना, जगदीप, नरेश व दीपक से 7 से 10 लाख रुपये में डील की थी। पुलिस ने परीक्षार्थियों समेत 12 आरोपियों की धरपकड़ के लिए अब भी छापेमारी कर रही है। मामले के मुख्य सरगना रोहतक का दीपक और मतलौडा का नरेश फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें