फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हैप्पी कार्ड लेने को लेकर प्रबंध पड़े बौने, पूरा दिन लगी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) को लेकर रोडवेज के किए प्रबंध बौने साबित हो गए हैं। डिपो में पूरा दिन कार्ड बनवाने व लेने को लेकर पूरा दिन लोगों का जमावड़ा लगा रहा। लोगों का कई बार आक्रोश भी फूटा। अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनको शांत किया। अधिकारी काउंटर बढ़ाने पर भी विचार विमर्श कर रहे हैं। इसके साथ लोगों से भी व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

सिवाह गांव स्थित बस संस्थान में सोमवार सुबह ही लोग हैप्पी कार्ड लेने के लिए पहुंच गए। सुबह के समय चार काउंटर पर लोग सामान्य रूप से अपने कार्ड बनवा रहे थे। कुछ ही देर में एकाएक लोग कार्ड बनवाने पहुंच गए। काउंटर पर खड़े होने के लिए जगह तक नहीं थी। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। गर्मी के चले लोगों का खड़ा होना भी मुश्किल हो गया। अधिकारियों ने लोगों को व्यवस्था में सहयोग मांगा। कुछ देर स्थिति सामान्य रही। इसके बाद लोग फिर से काउंटर पर पहुंच गए। यहां पूरा दिन भीड़ लगी रही।

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) में जिले में दो लाख कार्ड बनाए जाने हैं। अब 50 हजार कार्ड बन चुके हैं। शुक्रवार को पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने 25 लोगों को कार्ड देकर इसका शुभारंभ किया था। शनिवार और रविवार को अवकाश था। सोमवार को सुबह ही लोग कार्ड लेने पहुंच गए। योजना के अनुसार यात्री एक हजार किलोमीटर का सफर प्रतिवर्ष कार्ड पर कर सकते हैं। उनको कार्ड बनवाने के लिए एकमुश्त 50 रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन



वर्जन
बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड को लेकर चार काउंटर बनाए गए हैं। एक काउंटर पर दो खंडों के लोगों को कार्ड दिए जा रहे हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग कार्ड बनवाने पहुंच गए थे। इन सबके चलते व्यवस्था कुछ परेशानी आई थी। लोगों के सहयोग से बेहतर व्यवस्था बन सकती है।
विज्ञापन

कुलदीप जांगड़ा, जीएम, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें