फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण के तहत प्राथमिक स्कूलों में जांचीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
​शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण के दौरान राजकीय स्कूल जाटल में एसएमसी सदस्यों व ​शिक्षकों के साथ बैठक
विज्ञापन
पानीपत। जिले के 243 राजकीय प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों के क्षेत्र स्तर को जांचने के लिए सोमवार को एफएलएन (आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक) के तहत जिला स्तर पर शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण किया गया। पर्यवेक्षण के लिए टीमें सुबह प्रार्थना सभा से लेकर दोपहर छुट्टी होने तक स्कूल में रहीं। पर्यवेक्षण के दौरान बच्चों की शिक्षा, उन्हें करवाई जानी वाली गतिविधियों, शिक्षकों की रिपोर्ट, मिड डे मील समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की गई। इसके बाद निदेशालय को ऑनलाइन रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज द्वारा पर्यवेक्षण के लिए स्कूल प्रिंसिपल से लेकर एबीआरसी तक की ड्यूटी लगाई गई थी। पर्यवेक्षण के दौरान डीईओ राकेश बूरा ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाटल, डीईईओ सुभाष चंद्र भारद्वाज ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुराना, बीईओ विजेंद्र हुड्डा ने शाहपुर, बीईओ डॉक्टर सुनीता कादयान ने बिंझौल, बीईओ कृष्णा खत्री ने हल्दाना, बीईओ मनीष गुप्ता ने कैनाल कैंप, बीआरसी रणधीर ने ऊंटला, बीआरसी विक्रम सहरावत ने मछरौली, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर अनिल मलिक ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला रमेश नगर, एपीसी कुलभूषण जैन ने सीक, डाइट प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने शहीद रविकांत स्कूल का निरीक्षण किया।
ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर निदेशालय कार्रवाई करेगा। टीम ने स्कूलों में जांच के दौरान यह भी जांचा कि निपुण हरियाणा के लिए शिक्षक कितने गंभीर हैं। अध्यापकों ने ऑफिशियल व्हाट्सएप और यूट्यूब के चैनल को सब्सक्राइब किया हुआ है या नहीं। स्किल पासबुक, रजिस्टर कवर, स्कूल में ड्यूल डेस्क आदि को जांचा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन



एक-दूसरे खंडों में किया पर्यवेक्षण
शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण के दौरान पूरे जिले को पांच खंडों में बांटा गया। एक खंड के अधिकारी दूसरे खंड में गए। पर्यवेक्षण में प्रार्थना सभा का अवलोकन, अध्यापकों से कार्यक्रम की चर्चा, कक्षावार स्किल पासबुक का अवलोकन, एफएलएन की प्रगति रिपोर्ट, अध्यापक कक्षा में किस तरह पढ़ रहा है, बालवाटिका की जानकारी, निपुण रामलीला, पहाड़ी प्रतियोगिता के बारे में जानकारी लेना, स्कूल स्टाफ के साथ चर्चा, सुझाव, उपचार में रिपोर्ट लेखन पर कार्य किया गया। जिला एफएलएन संयोजक अनिल मलिक ने बताया कि एफएलएन के तहत शिक्षा-दीक्षा परीक्षण किया गया। निरीक्षण के लिए संबंधित टीम की ड्यूटी लगा दी गई थी।


जिले में प्राथमिक सरकारी स्कूलों की स्थिति
खंड प्राथमिक स्कूल
पानीपत- 71
इसराना- 38
बापौली- 48
समालखा- 43
मतलौडा- 43

निपुण लक्ष्यों की जांच की गई : डीईईओ
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने बताया कि एफएलएन के तहत शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण किया गया जिसमें 243 स्कूलों में अध्यापकों द्वारा पढ़ाई गई कक्षाओं में एफएलएन के तहत निपुण लक्ष्यों को जांचा गया।


243 पर्यवेक्षकों की लगाई ड्यूटी : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि जिले के 243 स्कूलों के लिए 243 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। इसमें जारी शेड्यूल के तहत पर्यवेक्षण करवाया गया। इसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजी गई है।

शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण के दौरान राजकीय स्कूल जाटल में एसएमसी सदस्यों व शिक्षकों के साथ बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें