फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसडी स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 120 की हुई टीबी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
बच्चे की स्क्रीनिंग करती डॉ. बानी कौर व ज्योति आर्य। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 दिवसीय टीबी जांच अभियान के तहत सोमवार को सेक्टर-छह स्थित एसडी इंटरनेशनल स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। इसमें बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टाफ समेत करीब 120 की स्क्रीनिंग हुई। साथ ही सभी को टीबी बचाव व रोकथाम के उपाय बताकर जागरूक किया गया। शिविर टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. लाभ सिंह की देखरेख में लगाया गया। डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि शिविर में इंद्रप्रस्थ अस्पताल से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बानी कौर और फिजिशियन डॉ. मानिक गर्ग ने करीब 120 लोगों की जांच की। शिविर सीएमओ डॉ. विजय मलिक के आदेशानुसार लगाया गया। शिविर का समय सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक का रहा। इसका उद्देश्य टीबी को जड़ से खत्म करके भारत को टीबी मुक्त बनाया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ज्यादा से ज्यादा शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है और उन्हें टीबी के बारे में बताकर जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर जोगिंद्र सिंह, नवजीत कौर और ज्योति आर्य उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें