फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले की ग्राम पंचायत काे 56 टीबी मुक्त होने पर किया सम्मानित, जागरूकता बढ़ाने की ली शपथ

विज्ञापन
ग्राम पंचायतों को सम्मानित करते उपायुक्त विरेंद्र कुमार दहिया। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला स्तर पर टीबी मुक्त 56 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया की उपस्थिति में हुआ। समारोह में छह ग्राम पंचायतों को स्वर्ण, 10 को रजत और 40 पंचायतों को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त और सीएमओ ने सभी ग्राम पंचायतों को लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। गांव स्तर पर जागरूकता, समय पर जांच और उपचार के साथ साफ-सफाई पर ध्यान देना अनिवार्य है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव रखता है और टीबी जैसी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में स्वच्छता की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमारा लक्ष्य सिर्फ टीबी को खत्म करना नहीं बल्कि हर गांव को स्वस्थ, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाना है।
उपायुक्त ने कहा कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं, पूरा इलाज करें, बीच में न छोड़ें, टीबी से जुड़ा कोई कलंक न रखें, टीबी से संबंधित प्रत्येक गांव में वाल पेंटिंग करवाई जाए, उन्होंने सभी से निक्षय मित्र बनने, टीबी मरीजों को गोद लेने और उन्हें पोषण सहायता प्रदान करने का आह्वान किया। नोडल अधिकारी डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि किसी गांव में एक हजार लोगों की जांच में एक व्यक्ति टीबी का मिले तो उस गांव को टीबी मुक्त माना जाता है। विभाग शहर के साथ गांवों में भी जागरूकता बढ़ा रहा है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विजय मलिक, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. लाभ सिंह और ज्योति आर्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

इन पंचायतों को किया गया सम्मानित
स्वर्ण प्राप्त करने वाली पंचायतों में खलीला माजरा, कैथ, डुमियाना, भैंसवाल, निजामपुर व मोहाली रहीं। रजत प्राप्त करने वाली पंचायतों में ताहरपुर, पलरी, पुठर, अलूपुर, बेगमपुर, ओसारी, न्यू बोहली, नवादा पार व रामड़ा आर रहीं। कांस्य प्राप्त करने वाली पंचायतों में अधमी, मिर्जापुर, जलमाना, रसलापुर, गोयला खेड़ा, संजोली, गढ़ी भल्लौर, डेरा जोगियां, अहर, कुराना, भाऊपुर, कुराड़, छिछड़ाना, नौल्था, ब्राह्मण माजरा, महराना, मांंडी, बलाना, ग्वालड़ा, बुआना लाखु, बिजावा, शाहपुर, जौंधन खुर्द, नारा, दरियापुर, सिंहपुरा, शेरा, धर्मगढ़, खंडरा, भादौड़, रिसालू, जाटल, बसेरा, कारकौली, करहंस, नामुंडा, डिकाडला, जौरासी खास, नंगला पार व तामसाबाद ग्राम पंचायतें रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें