फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अर्नव गोयल ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डीपीएस पानीपत सिटी के छात्र अर्नव गोयल ने करनाल में आयोजित में हरियाणा कॉइन की डो 2024 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। हरियाणा में आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता घोषित होने के बाद अर्नव को राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 23 किलो भार वर्ग के अंतर्गत चयनित कर लिया गया है।
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता विज ने कहा कि यह उपलब्धि अर्नव के सतत अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विजयी अर्नव को उसकी उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को खेलों की और अग्रसर होने की आवश्यकता है। इसी के साथ ही प्रधानाचार्या ने अर्नव के माता- पिता को भी उसकी इस उपलब्धि के बारे में सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों का पढ़ाई के साथ ही शारीरिक विकास होना भी जरूरी है। इसके लिए अभिभावकों को अपने बच्चे को उस खेल के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिसे खेलने में बच्चे की रूचि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें