फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्मी बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों को 12 स्वर्ण पदक

विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ कोच अमन और अजय। कोच - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्मी बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता शिक्षा विभाग द्वारा शिवाजी स्टेडियम में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जिले भर से स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
स्वर्ण पदक जीतने वाले इन सभी 12 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। इससे उनके गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। खिलाड़ी कोच अजय और अमन की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने इससे पहले भी जिला और राज्य स्तर पर कई पदक अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

एकेडमी में रोजाना 40 से 50 खिलाड़ी बापौली के साथ ही अन्य गांवों से भी अभ्यास के लिए आते हैं। पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में लक्की, तनीशा, लव, तेजस, हिमानी, वंशिका, प्रिंस, शुभम, सोनू, पायल, कृतिका और खुशी शामिल हैं।
कोच अजय और अमन ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी पिछले छह महीने से लगातार अभ्यास कर रहे हैं। इसी की बदौलत खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर बेहतर खेल प्रदर्शन कर 12 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। इससे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सभी खिलाड़ी इससे पहले भी जिला और राज्य स्तर पर कई पदक हासिल कर चुके हैं। रोजाना गांव के साथ ही अन्य गांवों से भी 40 से 50 खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। खिलाड़ियों ने जिला स्तर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने के बाद अगले दिन से प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें