पानीपत। सीआईए-3 टीम ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत यूपी से अवैध हथियारों की तस्करी करने के आरोपी सप्लायर साकिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार देर शाम को चौटाला रोड से आरोपी साकिर निवासी कांधला जिला शामली यूपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद हुई।
आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि पुलिस टीम ने यूपी के बागपत जिले के रठोडा गांव निवासी सादिक को दो अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह पिस्तौल कांधला के साकिर से खरीदकर लाया था। मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पानीपत में हथियार की सप्लाई करने आया है। संवाद