पानीपत। बाल विकास स्कूल की बैंडमिंटन टीम ने 69वें अखिल भारतीय स्कूल राष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के सागर में 16 से 21 दिसंबर तक हुई। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने में छात्र अर्जुन जागलान की अहम भूमिका रही। कोच मुकुल वधवा ने बताया कि स्कूल की टीम ने प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता।
छह दिवसीय प्रतियोगिता में अर्जुन और उनके साथियों जे प्रणीत भारती, जयेश दुग्गल और यहव यादव की टीम ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया। जीत में अर्जुन की अहम भूमिका रही। टीम ने जीत हासिल कर प्रदेश के साथ विक्रम बैडमिंटन अकादमी का नाम भी रोशन किया। विजेता टीम का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया और खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।