समालखा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 13वें दिन भी जारी रही। सड़क पर कूड़ा उठान के लिए कर्मचारियोंं और अधिकारियों के बीच नोकझोंक और बहस हुई।
नगर परिषद सचिव, सफाई निरीक्षक और ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस के साथ बुधवार को जेबीएम कंपनी के कर्मचारियों और जेसीबी-ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से रेलवे रोड पर पड़े कूड़े को उठाने का प्रयास किया, लेकिन हड़ताल पर बैठे नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और कंपनी के कर्मचारियों को कूड़ा उठाने से रोक दिया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों और कंपनी कर्मियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक और विरोध-प्रदर्शन चलता रहा। पानीपत से आए कंपनी के कर्मचारी भी स्थिति देखकर पीछे हट गए और अधिकारी भी बिना कोई ठोस कार्रवाई किए लौट गए। नगर परिषद सचिव, एमई और सफाई निरीक्षक अपने साथ लाए गए कर्मचारियों से भी काम नहीं करा सके। संवाद