फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब के नशे में कहासुनी, भाई को चाकू से गोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांधी कॉलोनी में बड़े भाई ने छोटे को चाकुओं से गोद दिया। वह खून से लथपथ हालत में बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी मौका मिलते ही वहां से फरार हो गया। उसका कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पत्नी ने अपने जेठ के खिलाफ सिटी पुलिस थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी भाई पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांधी कॉलोनी निवासी साधना ने बताया कि उसके जेठ विकास का परिवार साथ रहता है। 16 जुलाई को उसके पति अजय व जेठ विकास ने शराब पी रखी थी। रात को लगभग डेढ़ बजे दोनों की शराब के नशे में लड़ाई हो गई। वह दोनों नीचे झगड़ा कर रहे थे। वह ऊपर कमरे में थी। उसके जेठ विकास ने उसके पति अजय पर चाकू से हमला कर दिया। उसने पेट में चाकू से दो बार हमला किया। अजय खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। वह पड़ोसियों की मदद से अजय को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आई। यहां से उसे रेफर कर दिया गया।

वर्जन-
सिटी पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके जेठ पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। उसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें