फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला में 29 खेल नर्सरी की मंजूरी, खिलाड़ियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। खेल विभाग ने 29 नर्सरियों को झंडी दे दी है। खिलाड़ी नर्सरियों में अपनी खेल प्रतिभा को निखार पाएंगे। उनको विभाग द्वारा तय खाने का खर्च दिया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने संबंधित कोच को खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विदित है कि कुछ खेल नर्सरी एक फरवरी को बंद कर दी गई थी। इनको एक अप्रैल को शुरू किया जाना था। इस बीच लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू कर दी गई थी। ऐसे में खेल नर्सरियों को शुरू करने की इजाजत नहीं मिल पाई थी। जिले से 103 आवेदन खेल नर्सरियों के लिए मिले थे। जिला खेल विभाग ने इनमें से 44 नर्सरियों का प्रस्ताव निदेशालय भेजा था। यह प्रस्ताव निदेशालय स्तर पर भी अटक गया था। खेल निदेशालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब खेल नर्सरियों को शुरू कर दिया गया है।
खिलाड़ी बोले दिखाएंगे प्रतिभा
सरकार ने खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए गांवों में नर्सरी शुरू की थी। कुछ नर्सरी विभाग नियमित रूप से चलाता है, जबकि कुछ नर्सरी नौ महीने चलती हैं। परीक्षा के दिनों में इनको बंद कर दिया जाता है। इसराना निवासी अजय और कर्मबीर ने बताया कि खेल नर्सरी में अपने स्तर पर अभ्यास कर रहे थे। विभाग की तरफ से डाइट खर्च नहीं मिल पाता था। अब नर्सरी शुरू होने पर डाइट मिलने लग जाएगी। वे अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन :
जिले में 44 खेल नर्सरियों की मंजूरी मिली है। संबंधित ग्राम पंचायत व संस्था को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। नर्सरियों को सरकार द्वारा तय डाइट खर्च दिया जाएगा। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो वे विभाग में मिल सकते हैं।
विज्ञापन



सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें