फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इग्नू से डीईसीई के लिए 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल।
विज्ञापन
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (डीईसीई) में युवा अपना कॅरिअर बना सकते हैं। इस पाठ्यक्रम में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के माध्यम से जन्म से छह वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास के बारे में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने दी है। उन्होंने बताया कि डीईसीई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यह पाठ्यक्रम आंगनबाड़ी, क्रेच, प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी, नर्सरी स्कूल एवं बालवाड़ी जैसे संस्थानों में कार्यरत अथवा कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है, इसके साथ ही छोटे बच्चों के विकास में रुचि रखने वाले अभिभावक एवं ऐसे संस्थानों का प्रबंधन करने वाले व्यक्ति भी इस पाठ्यक्रम से लाभ उठा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें