फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मारुति सुजूकी में अप्रेंटिसशिप के लिए करें आवेदन

Thu, 16 Oct 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड की ओर से प्रधानमंत्री हर हाथ रोजगार योजना के अंतर्गत युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती की जा रही है। आईटीआई से पास इच्छुक उम्मीदवार 18 से 22 वर्ष के आयुवर्ग में विभिन्न ट्रेड में आवेदन कर सकते हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिन युवाओं ने आईटीआई में वेल्डर, फिटर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट आदि ट्रेड में आईटीआई पास की है, उन सभी को मारुति सुजूकी में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन अवश्य करना चाहिए। यह अप्रेंटिसशिप एक वर्ष की अवधि के लिए होगी। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिस अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड के रूप में 22 हजार रुपये प्रति माह तथा एक वर्ष पूर्ण होने के बाद 32 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें