फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह के लिए दी जाती है अनुदान राशि : डीसी

Thu, 16 Oct 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना चलाई जा रही है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता करना है। योजना के तहत जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है उन बेटियों को विवाह पर अनुदान राशि देकर आर्थिक मदद की जाती है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की जाती है जिसमें अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति के लाभार्थियों ( जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो ) की बेटियों के विवाह पर 71 हजार रुपये अनुदान राशि और पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के व्यक्तियों की बेटियों के विवाह पर 41 हजार रुपये अनुदान राशि दी जाती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें