फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए 30 तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 24 Oct 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा लेने के इच्छुक छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई है। पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक इन कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा जनवरी में होगी। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नावली के रूप में होगी।
विज्ञापन

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में कक्षा छठी के लिए 120 और नौवीं के लिए 20 सीटें रिक्त हैं जिनके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्तूबर से शुरू हुई थी। परीक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा रक्षा मंत्रालय के तहत कार्यरत एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है जिसका मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को देश की सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनने के लिए तैयार करना है। सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए हर वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। कक्षा छह में प्रवेश लेने के लिए एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 (दोनों तिथियां मान्य) के बीच जन्मे लड़के और लड़कियां पात्र हैं। कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 के बीच जन्मे छात्र आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा के लिए 67 फीसदी सीटें आरक्षित की हैं। जबकि बाकी 33 प्रतिशत सीटें देश के अन्य राज्यों के छात्रों के लिए खुली हैं। कक्षा छठी के लिए लगभग 120 सीट (108 लड़के व 12 लड़की) तथा कक्षा नौवीं के लिए 20 सीट (18 लड़के व 2 लड़की) पर दाखिले होंगे। कुल सीटों का 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति और 27 प्रतिशत ओबीसी के लिए आरक्षित है। बकाया सीटों का 25 प्रतिशत रक्षाकर्मियों (भूतपूर्व सैनिकों सहित) के बच्चों के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें