फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सात दिन बढ़ाई आवेदन की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने प्रदेश सहित जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन का एक ओर मौका दिया है। अब आवेदक 27 जून तक आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले छह जून से जारी आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार 20 जून को पूरी होनी थी।
विज्ञापन

आईटीआई में अब तक कुल सीटों का करीब 45 फीसदी विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आईटीआई में आवेदन के रुझान को देखते हुए विभाग ने अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है। जो विद्यार्थी आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए 27 जून तक आवेदन का मौका होगा। आईटीआई प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा में सभी राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चलाए जा रहे विभिन्न इंजीनियरिंग तथा गैर-इंजीनियरिंग व्यवसायों में सत्र 2025-26 के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक आवेदक 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि दाखिला संबंधी सारी जानकारी विवरण पत्रिका, संस्थानों की सूची और संस्थान की सीटों के बारे सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रार्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थाई निवासी इत्यादि मूल-प्रमाण पत्रों की स्कैन की हुई प्रतियां दाखिला फार्म में आवश्यकतानुसार अपलोड करनी होंगी। दाखिले के इच्छुक प्रार्थियों के पास निजी ई-मेल आईडी, निजी मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र और आधार नंबर, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, फोटो व हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी होना अनिवार्य है तथा ऐसे प्रार्थी ही आवेदन के पात्र होंगे।
विज्ञापन


बॉक्स



दाखिले का नया शेड्यूज जारी
विभाग ने आवेदन की तिथि बढ़ाने के साथ आईटीआई में दाखिले का नया शेड्यूल् भी जारी किया है। अब शेड्यूल के अनुसार 03 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आईटीआई संस्थानों में अब चार की बजाय तीन चरणों में दाखिला प्रकिया चलेगी।



बॉक्स


आईटीआई में अब तक हुए आवेदन

कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से प्रदेश की राजकीय व निजी आईटीआई में जारी पंजीकरण प्रक्रिया में प्रदेश की करीब 99148 सीटों में अब तक 50238 पंजीकरण किए जा चुके हैं जो कुल सीटों का करीब 51 फीसदी है। वहीं, 39374 आवेदन पूर्ण कर लिए गए हैं। शुक्रवार को 5577 पंजीकरण किए गए। वहीं, जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई पानीपत में 904 सीटों पर करीब 3100 पंजीकरण किए जा चुके हैं। प्रदेश की 372 आईटीआई में इंजीनियरिंग व नाॅन इंजीनियरिंग की 87 ट्रेड में दाखिले के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।




वर्जन-

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन के लिए अंतिम तिथि सात दिन बढ़ाकर 27 जून कर दी है। विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क भी लगाई गई है।
विज्ञापन


- विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें