फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रैली के जरिये नशे से दूर रहने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय में लायंस क्लब कैथल सैंटर्ल की ओर से नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत विश्व फेफड़े कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डीसी प्रीति ने हरी झंडी दिखा रवाना किया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाकर नई पीढ़ी को नई दिशा दिखाने के कार्य में हम सबकी भागीदारी आवश्यक है। हमें सबसे पहले स्वयं को जागरूक होना है तथा नागरिक दायित्वों को अच्छे से निभाना है। इसके बाद हमें अपने परिवार और आसपास के समुदाय को जागरूक करना है। सामाजिक संस्थाएं जागरूकता फैलाने में अपनी भागीदारी बखूबी निभा रही हैं, जो सराहनीय है।
जागरूकता रैली में प्लास्टिक, नशे का त्याग करने के संदर्भ में शहर वासियों को जागरूक किया गया। इसमें राजकीय प्राइमरी स्कूल नंबर चार व लीटल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थी शामिल थे। यह जागरूकता रैली लघु सचिवालय से नए बस स्टैंड व कुरुक्षेत्र रोड पर पहुंची।
विज्ञापन

डीसी प्रीति ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग करना पर्यावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाता है। मौके पर संस्था के प्रधान प्रवेश बंसल, सचिव पुनीत शर्मा, राजेंद्र पठानिया, डॉ. धूप सिंह धनखड़, राकेश कौशिक व स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें