फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपोलो स्कूल अव्वल

Sun, 05 Oct 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल पट्टीकल्याणा में अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें स्कूल की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के लगभग 50 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंडर-11 वर्ग के तहत खेली गई फुटबॉल प्रतियोगिता में हनी, विराज, शौर्य, कुशांक, पर्व, अनिकांत, नक्श, तेजस, लवीश, चंपक, निकुंज आदि ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अलका टंडन ने कहा कि अपोलो की अंडर-11 की टीम ने सेमीफाइनल मैच में विरोधी टीम को मात देते हुए 3-0 से हराया तथा फाइनल मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। अलका टंडन ने खेलों को शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया जो विद्यार्थियों में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने छात्रों को जीत-हार में संतुलन और शालीनता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ प्रशिक्षक सुरेंद्र कपूर ने निर्णायक की भूमिका निभाई जबकि मनोज छोकर, साहिल ने प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें