फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषव व कविता प्रतियोगिता में प्रथम रहा अपोलो इंटरनेशनल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांधी स्मारक निधि स्वाध्याय आश्रम पट्टी कल्याणा में विश्व अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में कविता, गीत, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय था गांधी जी। इस पर आर्य हाईस्कूल, अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, पटेल स्कूल और गांधी स्मारक पब्लिक स्कूल पट्टी कल्याणा के बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। भाषण में प्रथम स्थान पर अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय स्थान पटेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और तीसरे स्थान पर आर्य स्कूल पट्टीकल्याणा रहा। कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अपोलो इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय स्थान पर आर्य स्कूल और तीसरे स्थान पर पटेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पट्टीकल्याणा रहा। गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आर्य स्कूल, द्वितीय स्थान पर पटेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तीसरे स्थान पर गांधी स्मारक निधि पब्लिक स्कूल पट्टीकल्याणा रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर पटेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पट्टी कल्याणा के बच्चे विजेता रहे हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बाल कल्याण समिति पानीपत की पूर्व चेयरपर्सन सुमन शोध कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रोफेसर डॉ. स्वतंत्र जैन एवं कमलेश गुलाटी समाज सेविका समालखा शामिल रहे। कार्यक्रम में गांधी शांति प्रतिष्ठान के रमेश चंद शर्मा एवं चाइल्ड इंडिया फाउंडेशन के सम्राट मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ. विकास सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी बच्चों एवं अतिथियों का गांधी स्मारक निधि के सचिव आनंद कुमार शरण ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सुनीता शर्मा, अजय श्रीवास्तव, गिरिराज, धनराज, विकास, गोविंद यादव, विपिन, रोशन लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें