फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम फिर पलटा आसमान में छाए बादलों से बढ़ी ठंड

Sun, 15 Jan 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। मौसम एक बार फिर पलट गया है और आसमान में बादल छाने से ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है। दिनभर धूप न निकलने व हवा चलने से लोगों को ठंड अपेक्षाकृत ज्यादा लगी। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन तक बूंदाबांदी व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एक बार तो धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर में आसमान में फिर से बादल छा गए। आसमान में बादल छाते ही सूर्यदेव बादलों में लुकाछीपी करने लगे।

हवा करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जिसके चलते दिन के वक्त लोगों को ठंड लगने लगी। शाम को सूरज ढलते ही लोगों के हाठ कांपने लगे और धुंध शुरू हो गई। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले दो दिन हल्की बूंदाबांदी व मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें