फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा में 26 को लगेगा अंत्योदय मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई2.0) के तहत 26 जुलाई को समालखा एसडीएम कार्यालय में प्रथम चरण के अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में समालखा विधानसभा क्षेत्र के पात्र परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे और समालखा एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां जारी हैं। इस मेले में स्वरोजगार, कौशल विकास, पशुपालन, डेयरी, एमएसएमई और महिला सशक्तिकरण समेत कई विभागों की योजनाएं शामिल होंगी। इसमें तीन हजार पात्र परिवारों को पोर्टल के माध्यम से चिह्नित कर प्री-मेला काउंसलिंग दी जा रही है। एसडीएम ने पात्र लोगों से अपील की कि वे 26 जुलाई को अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें