फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापकों को वापस लानी होंगी पुस्तिका

Sat, 30 Nov 2013 12:22 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन शुरू होते ही प्राध्यापकों में उत्तर पुस्तिका जांचने को लेकर आपाधापी मच गई है और प्राध्यापक उत्तर पुस्तिका जांचने को अपने घर ले गए। स्कूल बोर्ड ने प्राध्यापकों को उत्तर पुस्तिका वापस लाने की बात कही। उनको स्पॉट मार्किंग (मूल्यांकन केंद्र) ही करनी होगी। वहीं मूल्यांकन कार्य शुरू होने पर परीक्षार्थियों के माथे से परीक्षा की चिंता खत्म होने लगी है।
विज्ञापन

हसला के बैनर तले मूल्यांकन का विरोध कर रहे प्राध्यापकों ने मांगों पर विचार विमर्श होने पर शुक्रवार को मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया। बोर्ड द्वारा नियुक्त प्राध्यापक सुबह ही मूल्यांकन केंद्र आर्य सीसे स्कूल में पहुंच गए। प्राध्यापक यहां से उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए अपने साथ ले गए। उनका कहना था कि वे अपने घर पर इनका मूल्यांकन कर सकते हैं। प्राध्यापकों ने लगभग सभी उत्तर पुस्तिका ले जाने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के आदेश आए। बोर्ड ने निर्देश दिया कि प्राध्यापक अपने घर की बजाय स्पॉट मार्किंग करेंगे। यानी उनको मूल्यांकन के लिए हर रोज केंद्र पर आना पड़ेगा। हसला ने भी बोर्ड के निर्देश पर सहमति जताई है।

दस दिन में होगा मूल्यांकन
जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 10 दिन में पूरा हो जाएगा। प्राध्यापक भी इस पर गंभीर हैं। जिले में 30 हजार उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन को लेकर मिली हैं और करीब सौ प्राध्यापक चेकिंग के लिए लगाए हैं। एक प्राध्यापक को एक दिन में 30 कॉपियों का मूल्यांकन करना है। इस हिसाब से 10 दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा हो सकता है।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के चेहरे खिले
प्राध्यापकों ने सात नवंबर को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद परीक्षार्थियों की परीक्षा परिणाम को लेकर लगातार चिंता बनी थी। प्राध्यापकों ने aक्रवार को मूल्यांकन कार्य शुरू करने के बाद परीक्षार्थियों को कुछ राहत मिली। राजेश और दीपक ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को लेकर काफी चिंता सता रही थी।

वर्जन
शिक्षा विभाग ने प्राध्यापकों की मांगों को लागू करने का आश्वासन दे दिया है। शुक्रवार को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। कुछ प्राध्यापक उत्तर पुस्तिकाओं को अपने साथ ले गए हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार केंद्र पर ही उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन कार्य होगा। प्राध्यापक उत्तर पुस्तिकाओं को वापस जमा करा दें और यहीं पर मूल्यांकन कार्य करें।
विज्ञापन

डॉ. रविंद्र डिकाडला, प्रदेश महासचिव, हसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें