फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंशु के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरिद्वार हाईवे पर कुराड़ गांव फार्म के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार झांबा गांव निवासी 19 वर्षीय अंशु की वीरवार को मौत हो गई थी। सनौली खुर्द थाना पुलिस ने शुक्रवार को मृतक अंशु के शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अंशु आईटीआई में पढ़ता था और फैक्टरियों में लेबर का भी काम करता था। पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल अस्पताल में उपचाराधीन युवकों के ब्यान दर्ज किए है और हादसे के बाद से फरार चल रहे ट्रैक्टर चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। बता दे कि हादसे में मृतक अंशु की मौसी का लड़का मनीश व छाजपुर गांव के दो युवक अंकित व हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें