फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुक्केबाजी में गांव का नाम रोशन कर रहे डाडौला के अंशु

Sun, 21 Jun 2026 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
खिलाडी अंशु। स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। डाडौला गांव के अंशु मुक्केबाजी में पदक जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। वह अब तक जिले और राज्य स्तर पर 15 पदक जीत चुके हैं और कोच अमन और अजय की देखरेख में अभ्यास कर बेहतर खेल तकनीक सीख रहे हैं। पिता सुनील निजी कंपनी में काम करते है और मां सुनीता गृहिणी है। पिता सुनील शुरुआती दिनों से ही खेलों में भाग लेने के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर रहे है। उन्होंने हाल ही में मार्च में हुई राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। साथ ही उन्होंने जनवरी में रोहतक में आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

कोच अजय और अमन ने बताया कि खिलाड़ी अंशु की शुरुआती दिनों से ही बॉक्सिंग में अच्छी रूचि रही है। वह जिला और राज्य स्तर पर 15 पदक जीत चुके है। साथ ही पिछले डेढ सालों से लगातार अभ्यास कर पसीना बहा रहे हैं। पिता के प्रोत्साहन और सहयोग से ही वह खेलों में पदक हासिल कर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उनके पास एकेडमी में रोजाना 30 से 40 खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते है। वह निस्वार्थ भाव से सभी को समान मानकर अभ्यास करा रहे हैं। खिलाड़ी अंशु ने बताया कि वह कोच के मार्गदर्शन और पिता के सहयोग से लगातार मेहनत कर पदक हासिल करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना ही उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें