फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्य कॉलेज की अंशी मान ने केयूके में हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने गुरुवार को बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स के पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी किए। परिणाम में आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सात विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया जबकि छात्रा अंशी मान ने केयूके की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। केयूके की मेरिट सूची में स्थान पाने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को कॉलेज प्रांगण में मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सतबीर सिंह व अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन



प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि आर्य महाविद्यालय की छात्रा अंशी मान ने 324 अंक लेकर पहला, कुशाग्रा ने 320 अंकों के साथ दूसरा, तान्या ने 308 अंकों के साथ पांचवां, दिव्यांशी सिंह ने 400 अंकों के सातवां, अरुणिमा पाल ने 293 अंकों के साथ मेरिट सूची में आठवां स्थान हासिल किया। वहीं श्वेता कुमारी व छात्र चांद ने भी मेरिट सूची में स्थान बनाया। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी निरंतर प्रत्येक क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। मंजिल निर्धारित कर आगे बढ़ने से हमें सफलता अवश्य मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें