फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सांसद आवास के बाहर अंसल वासियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली जैसी मूलभूत सुविधा की मांग को लेकर लगातार 21 दिनों से शांतिपूर्वक धरना दे रहे अंसलवासियों को नगर निगम के 13 पार्षदों और जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिल गया है। पार्षदों ने अंसल को निगम में शामिल करने का प्रस्ताव सदन में पास करने का भरोसा दिया और पार्षद लोकेश नांंगरू ने उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं सुबह के समय अंसलवासियों ने सांसद संजय भाटिया के मॉडल टाउन स्थित आवास के बाहर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने सांसद के घर की चाय तक नहीं पी। लोगों ने नारेबाजी की बजाय हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी। सांसद की पत्नी और पुत्र का आश्वासन भी नहीं माना। सांसद पुत्र भी उनके साथ सड़क पर पर बैठ गए। सांसद ने फोन पर बात कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। वार्ड-20 पार्षद लोकेश नांगरू ने लोगों को आश्वस्त किया और मांगों के मानने पर इस्तीफा देने तक की बात कही। इसके बाद लोग अंसल की ओर लौटे।
शुक्रवार को दिनभर के हंगामे के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे पार्षद लोकेश नांगरू और 13 पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों को लेकर अंसल स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। उनके साथ मेयर अवनीत कौर और सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट नहीं थे। उन्होंने अंसल के लोगों की समस्या को सुना और उनकी मांगों को समर्थन किया। लोकेश नांगरू ने कहा कि वे अंसल को नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव सदन की बैठक में शामिल करेंगे। इसके लिए सदन आपातकालीन बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान पार्षदों ने कहा कि अंसल बचाओ संघर्ष समिति में दो तीन पार्षदों को शामिल किया जाए। जिसके बाद ये कमेटी सीएम से मिलेगी। इसके लिए वे सीएम से मिलने का समय मांगेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता वे अपने पद से इस्तीफा तक दे देंगे। इस मौके पर पार्षद अनीता परूथी, पवन गोगलिया, रविंद्र भाटिया, अशोक कटारिया, बलराम मकौल, संजीव दहिया, अनिल बजाज, शिव कुमार शर्मा, डिप्टी मेयर एवं पार्षद रविंद्र फुले, रविंद्र नागपाल के साथ पार्षद प्रतिनिधि विजय सहगल, राम कुमार सैनी और राजपाल शामिल रहे।

यह है मामला

अंसल के लोगों का बिजली की मांग को लेकर शुक्रवार 21वें दिन भी धरना और 13वें दिन की भूख हड़ताल जारी रही। भूख हड़ताल में एसके बंसल, सुधीर कुमर, कुलदीप कादियान, शाम गुलाटी शामिल रहे। अमित वर्मा, राजीव जैन, सुरभि शर्मा, जितेंद्र अहलावत ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अंसल के लोग धरने पर बैठे हैं। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें