फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सूदखोरों पर मकान पर कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव सिवाह में मेडिकल स्टोर संचालक ने गांव के ही एक फाइनेंसर पर प्लाॅट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है और मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव सिवाह निवासी प्रदीप ने बताया कि उसकी गांव में ही मेडिकल स्टोर है। उनका गांव में करीब एक करोड़ का मकान है, जिसकी रजिस्ट्री उसके और उसके भाई दिनेश के नाम है। उसने गांव के ही रहने वाले अंकित से पांच लाख रुपये तीन रुपये ब्याज दर से लिए थे। उसने पांच जुलाई तक रुपये वापस करने का वायदा किया था। उस समय मौके पर गवाह के रूप में हरबीर और दिनेश थे। वह हर माह ब्याज ऑनलाइन दे रहा था।
अंकित के मन में लालच आ गया। अंकित ने उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से उस पर रुपये चुकाने का दबाव बनाया। उसे जाति-सूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और उसने दोनों भाइयों के मकान पर कब्जा कर लिया। आरोपी जबरदस्ती उसे कार में कोर्ट में ले गए और पहले से लिखे हुए एक पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। हरबीर कादियान को गवाह बना लिया। उसी शाम 10 लाख रुपये उसके खाते में डाल दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि 26 जून को अंकित उसे प्लाट पर ले गया और उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। दो दिन बाद उसे होश आया, उसके सिर में टांके लगे थे। आरोपियों ने इसी बीच मकान का उद्घाटन भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें