फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोहाना पुल के पास रेलवे ट्रैक पर मिली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर गोहाना पुल के पास बुधवार शाम करीब छह बजे एक बाइक खड़ी मिली। इसी समय दिल्ली-कालका एक्सप्रेस ट्रैक पर आ गई। ट्रेन के लोको पायलट की दूर से नजर पड़ी तो ट्रेन को धीमा कर लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। आरपीएफ ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली-कालका एक्सप्रेस बुधवार को सायं करीब छह बजे पानीपत रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर रही थी। लोको पायलट ने गोहाना रोड पुल के पास ट्रैक पर एक मोटरसाइकिल नजर आई। उन्होंने ट्रेन की रफ्तार कम की और स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक को पटरी से हटाया। ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इसमें करीब 30 मिनट का समय लग गया।
दिसंबर में ट्रैक पर साइकिल मिली थी : दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर 14 दिसंबर को आजार नगर के पास एक साइकिल मिला था। आरपीएफ ने मामले में व्यक्ति की पहचान की थी। इसमें सामने आया कि व्यक्ति को साइकिल के साथ ट्रैक पार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें