फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर 18 के कार सेल-प्रचेज कारोबारी संदीप को गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के नाम पर फोन कर रंगदारी मांगने के मामले में सीआईए-1 ने एक और आरोपी को सेक्टर 13-17 गंदा नाले के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस पहले 10 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी की पहचान पवन उर्फ पोना निवासी विकास नगर, तहसील कैंप के रूप में हुई। नौ जनवरी को सेक्टर 18 निवासी संदीप ने शिकायत देकर बताया था कि उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया, सामने वाले ने राकेश उर्फ पंपू बनकर उससे रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी, शिकायत पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें